ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड (यवतमाल), NIT; 
नगर परिषद उमरखेड के अनेकों वार्डों में विकास कामों का सिलसिला शुरू है। लेकिन इस बिच लाखों के घोटाले का मामला सामने आया है। शहर के भीतर बहुत तेज़ी से सीमेंट नाली बांधकाम का कार्य शुरू है, लेकिन इस काम पर रात के समय भी कार्य किया जा रहा है। जब इस काम की ओर नागरिकों का ध्यान गया तो एक यह बात सामने आई है।
नाली बांधकाम करते समय वर्क आर्डर में दिए हुए सीमेन्ट तथा स्टील गज़, रेत का इस्तेमाल घटिया दर्जे का किया जा रहा है। आरोप है कि रात-दिन काम को करके ठेकेदार परिषद के कुछ भ्रष्ट नेताओं के साथ मिलकर यह काम किया जा रहा है। आरोप है कि काम का बिल निकालने में ठेकेदारो का साथ दे रहे हैं।
इस बात से यह चर्चा शहर में गर्म है कि जो शहर के विकास के कम में सरकार को लाखो का चुना लगा रहे हैं वह लोग जनता के भरोसे को भी चुना लगाने से पीछे नहीं हैं। शहरवासियों ने इस घोटाले की जांच की मांग जिलाधिकारी से की है।
