इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261031-WA0040.mp4
New India Times

भुसावल नगरपालिका के विभाग प्रमुख वैभव सुरेश पवार (32 वर्ष) की 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सुहास होटल की दिशा में जा रही उनकी किया कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वैभव पवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सफर कर रही उनकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

भीषण सड़क हादसे में भुसावल नगरपालिका के विभाग प्रमुख वैभव पवार की मौत, चचेरी बहन गंभीर घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव पवार अपनी चचेरी बहन के साथ कार (एमएच 19 ईपी 3222) से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैभव पवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल चचेरी बहन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो दिन पहले ही मनाया था बेटी का जन्मदिन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वैभव पवार भुसावल नगरपालिका में कार्यरत थे। हंसमुख स्वभाव और सभी के साथ मिलनसार व्यवहार के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। विशेष बात यह है कि महज दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया था। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दुखद घटना से भुसावल शहर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version