मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल ने एडवोकेट मोहम्मद एहतेशाम आमिर को तत्काल प्रभाव से रीवा संभाग के लीगल सेल सचिव पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र 26 अक्टूबर 2026 को भोपाल से लीगल सेल के सचिव सैय्यद अशरफ अली (एडवोकेट) द्वारा जारी किया गया।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि एडवोकेट एहतेशाम आमिर की सामाजिक एवं कानूनी गतिविधियों में रुचि, सक्रियता और समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
काउंसिल को उम्मीद है कि वे समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए पूरी लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे, जरूरतमंदों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के बीच आपसी भाईचारा, सद्भावना और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एडवोकेट मोहम्मद एहतेशाम आमिर की इस नियुक्ति पर सतना के अधिवक्ता समुदाय एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
