मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पीईटी-2026 परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के आवागमन तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
