पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र, तिरला के अंतर्गत कक्षा 7 की नवीन पाठ्यपुस्तकों (गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान तीन अलग-अलग कक्षों में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रभावी अध्यापन पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के सफल संचालन में ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) कार्यालय की ओर से जनशिक्षक लाल सिंह पटेल एवं जनशिक्षक नारायण पटेल का विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

यह जानकारी ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) श्री मुकेश कुमार सक्सेना ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version