Oplus_131072

साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई में ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ मोर्चा’ संपन्न, हजारों लोगों ने पैदल मार्च कर उठाई आवाज़ | New India Times

वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर मुंबई में ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ मोर्चा’ निकाला गया। चर्चगेट से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक आयोजित इस पैदल मार्च में आयोजकों के अनुसार हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाज़ी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।
मोर्चे में वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के मीरा-भाईंदर जिला अध्यक्ष इक़बाल महाडिक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से आयोजित इस मार्च के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों का संरक्षण और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है।
चर्चगेट से सीएसएमटी तक निकाले गए इस मार्च में प्रतिभागियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मोर्चे का उद्देश्य चुनावी व्यवस्था से जुड़े सवालों को सार्वजनिक मंच पर उठाना और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना था। मोर्चे से संबंधित तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version