अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान,भोपाल (मप्र), NIT:
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) मध्यप्रदेश द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल के पास केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उपचुनाव की उम्मीदवारी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया।

NSUI ने आरोप लगाया कि एक तरफ राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों में मध्य प्रदेश बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों (बाल यौन शोषण) में देश में नंबर 1 पर बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ऐसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाकर विवादित पृष्ठभूमि वाले नेताओं को राज्य से राज्यसभा भेज रही है। NSUI ने हरदीप सिंह पुरी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित ‘एपस्टीन मामले’ से जुड़े तारों पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा मध्य प्रदेश आज NCRB के आंकड़ों के मुताबिक मासूम बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों में पूरे देश में शीर्ष पर है। राज्य की बेटियां और बच्चे असुरक्षित हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। ‘एपस्टीन फाइल्स’ और संबंधित विवादों से जुड़े कनेक्शन वाले व्यक्ति को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर प्रदेश की जनता और महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने इसे कहा ‘एपस्टीन से यारी’ और बच्चों की सुरक्षा पर सरकार की नाकामी का हम पुरजोर विरोध करते है।”
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला महासचिव आजाद वर्मा ने मांग की कि सरकार राज्य में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दे और ऐसे विवादित व्यक्ति की उम्मीदवारी को तुरंत वापस ले। प्रदर्शन में मुख्यता एनएसयूआई महासहचिव तारिक ख़ान, पीयूष पवार, वंश कनोजिया, इसानी दिवैदी,आयुष राठौड़ , विनायक प्यासी, अभिषेक जगोरिया, श्रीकांत जावा, शिवांश तोमर, अंश भ्रद्वाज समेत बड़ी संख्या में NSUI के पदाधिकारी और छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
