Oplus_131072

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261028-WA0023.mp4

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में पिकअप वाहन से भैंस लेकर जा रहे व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ितों ने गौरक्षक संगठन और बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भैंसों को लेकर जा रहे व्यापारियों को गौ तस्कर समझकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उन्हें रस्सी से बांधकर घसीटा गया और घटना के वीडियो भी बनाए गए।
पीड़ित भैंस व्यापारी आबिद कुरैशी और हसन कुरैशी के अनुसार, वे भैंसों को लेकर सागर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान हरदुआ गांव में कुछ लोगों ने उनके पिकअप वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार आबिद कुरैशी, हसन कुरैशी और चालक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि भीड़ देखकर चालक ने पहले भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे भी घेर लिया गया। इसके बाद तीनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें रस्सी से बांधकर गांव के सामने लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पीड़ितों को भीड़ से बचाया जा सका।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261028-WA0033.mp4

घायलों को पहले हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंद्रेश अहिरवार के अनुसार, घायलों को लाठी-डंडों से पीटे जाने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261028-WA0023-1.mp4

घटना के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक रामबाई परिहार ने भी पीड़ित युवकों का समर्थन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने पहुंचे बकील कुरैशी और तोशीफ कुरैशी सहित समाज के अन्य लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261028-WA0032.mp4

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, भैंस व्यापारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261028-WA0029.mp4

घटना में तीन लोगों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रस्सी से बांधकर पीटे जाने के आरोपों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, दो घायलों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version