नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में सुखा रुखा होता जा रहा है। अकाल राहत का सारा तामझाम केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले पैकेज पर निर्भर है। मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने अपने संसदीय क्षेत्र रावेर के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाने के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। राज्य सरकार की ओर से राजस्व विभाग अंतर्गत किए गए रिफॉर्म के कारण खेतिहर जमीनों के रेकॉर्ड्स ऑनलाइन मैपिंग सिस्टम में उन्नत नही हो सके है जिसके चलते किसान 31 अक्टूबर 2026 तक की डेड लाइन के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पंजीकरण नही कर सकते।

रावेर भाग 1 , 2 , 3 , सावदा भाग 1 , 2 , निंभोरा बु भाग 1 , 2 इन पुनर्रचित गांव के कास्तकारो का डेरा अपडेट करवाने तक फसल बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया की मियाद को 31 अक्टूबर के बदले 15 नवंबर 2026 तक विस्तार दिया जाना चाहिए इस मांग को मनवाने के लिए रक्षा खडसे ने शिवराज सिंह चौहान से रूबरू हो कर बात की है। खडसे ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वे अपनी ओर से ऑनलाइन मैपिंग सिस्टम को फौरी तौर पर उन्नत करे। रक्षा खडसे ने कहा है कि कोई भी किसान राजस्व विभाग के तकनीकी गड़बड़ियों कमियों और खामियों के कारण सरकार की किसी भी योजना के लाभ से वंचित नही रहेगा।
मोदी सरकार में कार्यरत तमाम मंत्रियो में महाराष्ट्र से राज्य मंत्री रक्षा खडसे का कामकाज काफ़ी अच्छा है। जनता के मुताबिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही रक्षा खडसे केंद्रीय मंत्री परिषद में प्रमोशन की हकदार है।
