मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार और आम जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

जनपद न्यायाधीश ने संवाददाता मुबारक अली से विशेष बातचीत में बताया कि मेगा शिविर के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद, न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, न्यायाधीश शिव कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह मेगा शिविर एक नवंबर 2026 को शाहजहांपुर के अटल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version