मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अंबाड़ा चौकी प्रभारी चेतन मस्कोले ने बताया कि फरियादी ने अंबाड़ा चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही आरोपी विजय भारती ने 11 साल की बच्ची को चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बहला-फुसलाया और एकांत स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ की।

घटना के बाद बच्ची ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी जुन्नारदेव सोनम पाटिल के निर्देशन में अंबाड़ा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को कांटा घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: विजय भारती
उम्र: 27 वर्ष

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक चेतन मस्कोले (चौकी प्रभारी, अंबाड़ा), उप निरीक्षक पूनम उइके, महिला प्रधान आरक्षक शिववती बादशाह, आरक्षक अनिल, राजेश और कमलेश।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version