राकेश यादव, ब्यूरो चीफ़, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261027-WA0052.mp4
New India Times

सागर जिले के देवरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह देवरी के बाजार वार्ड का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को एक नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ देवरी के किला मैदान में देवी दर्शन करने आई थी। इसी दौरान आरोपी राहुल प्रजापति उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

मामले में देवरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 438/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 और 64 तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी की लोकेशन सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर देवरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल प्रजापति, पिता कालू प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाजार वार्ड, देवरी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकर के साथ दुर्गेश सोनी, मयंक मिश्रा, महिला आरक्षक ओम् गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version