मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत खरगोन जिले (पश्चिम निमाड़) के ग्राम छेनडिया में गत दिवस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान 63 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनकी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान मरीजों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), रक्त जांच और वजन की जांच शामिल रही।

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री कबीर चौकसे ने कहा कि ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version