रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ग्राम बड़दला निवासी थानसिंह भुरला वसुनिया जिला अस्पताल आलीराजपुर में भर्ती हैं। उन्हें आपातकाल में ए-नेगेटिव (A-) दुर्लभ रक्त समूह के रक्त की आवश्यकता थी। इस संबंध में क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के ग्रुप में संदेश भेजा गया।
समिति के सदस्य कैलाश डावर, निवासी ग्राम बड़दला, की सक्रियता और पहल पर रक्तदाता कलम सिंह, ग्राम कुंडवाट फूलमाल, अर्पित पंवार, आलीराजपुर और शाहिद भाई मकरानी, जोबट ने तत्काल जिला अस्पताल आलीराजपुर पहुंचकर रक्तदान किया।
ज्ञात हो कि शाहिद भाई मकरानी ने 35वीं बार रक्तदान किया है। क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ आकस्मिक रक्तदान समिति के संस्थापक भंगुसिंह तोमर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और मित्रों ने सभी रक्तदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य मुकेश रावत, कैलाश डावर, विजय डावर, रोहित चौहान, वीरू वसुनिया एवं पारसिंह भाई आदि उपस्थित थे।
