ममता गनवानी,भोपाल (मप्र), NIT:

UN स्थापना दिवस पर पीपुल्स यूनिवर्सिटी में डिबेट प्रतियोगिता, पत्रकार ममता गनवानी ने जीती ट्रॉफी | New India Times

संयुक्त राष्ट्र (UN) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पीपुल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में 24 अक्टूबर को ‘BEYOND BORDERS: A GLOBAL DEBATE’ अंतर-संस्थान वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “21वीं सदी में विश्व शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका” रहा।

कार्यक्रम में पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज की प्राचार्य डॉ. तसनीम खान और एडवोकेट एवं Social Activist विनिता तोमर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विनिता तोमर मानवाधिकार आयोग से जुड़ी हुई हैं और महिला एवं बाल अधिकारों के लिए कार्य करने के साथ ही एक NGO का संचालन भी करती हैं। इस अवसर पर पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के प्राचार्य ने दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में पत्रकार ममता गनवानी ने भी सहभागिता की। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय ममता गनवानी वर्तमान में LLB की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने प्रस्ताव के पक्ष (For the Motion) में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया और ट्रॉफी जीती।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

For the Motion (प्रस्ताव के पक्ष में):
प्रथम — मोहम्मद जैद, द्वितीय — जतिन परसाई, तृतीय — ममता गनवानी।

Against the Motion (प्रस्ताव के विपक्ष में):
प्रथम — सिमरन पाल, द्वितीय — राजीव यादव, तृतीय — सदफ नाज़।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक शांति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, न्याय और कानून के शासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version