मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी डूंगरिया में नए चौकी प्रभारी के रूप में देवेंद्र मसखरे ने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश और मार्गदर्शन में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है।

पुलिस थाना चांदामेटा से स्थानांतरित होकर आए देवेंद्र मसखरे ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनकी शिकायतों पर समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version