मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर में बिजली विभाग की ओर से बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने संवाददाता मुबारक अली से बातचीत में बताया कि जिले भर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता निर्धारित समय पर रिचार्ज जरूर कराएं, क्योंकि समय पर रिचार्ज नहीं कराने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सकती है।
नए बिजली कनेक्शन के संबंध में उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अपील की।
