अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पीसीडब्ल्यूजे के डिजिटल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने अनुज नामदेव, डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने सौंपा नियुक्ति पत्र | New India Times

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पीसीडब्ल्यूजे) के डिजिटल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव को भोपाल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने उन्हें नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी प्रदान की। उनकी इस नियक्ति पर पीसीडब्ल्यूजे के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर, प्रदेश सचिव इरशाद खान, मुकीज खान, अबरार अहमद खान, शेख नसीम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों नेउन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभी ने मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है।

पीसीडब्ल्यूजे के डिजिटल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने अनुज नामदेव, डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने सौंपा नियुक्ति पत्र | New India Times

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। प्रदेशभर का दौरा कर अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करूंगा।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने विश्वास जताया कि अनुज नामदेव अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से संगठन का विस्तार होगा और पत्रकारों एवं पत्रकारिता के हितों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर ने किया। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने अनुज नामदेव के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version