मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 4,825 मतदाताओं में से 3,419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक जिले में 70.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा और सपा नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है।
