अतिश दीपंकर, पटना( बिहार), NIT;
झारखंड के गोड्डा जिला में राजमहल परियोजना में काम कर रहे ,ई.सी.एल कंपनी की गाड़ी से कुचलने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गुड्डा एसपी से जब बात की गयी तो एसपी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, घटना के संबंधित लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।एसपी से जब पूछा गया कि, बच्चा उस परियोजना में कैसे आया तो, उन्होंने बताया कि ,यह जांच का विषय है। ज्ञातव्य है कि, आए दिन इस परियोजना में अक्सर मौतें होती रहती हैं। परियोजना में कई बार लापरवाही का मामला उजागर हो चुका है।
