मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कम बारिश के चलते रबी फसलों के चयन पर जोर, किसानों को चना, मसूर, सरसों और अलसी की बुवाई की सलाह | New India Times

जिले में रबी सीजन के लिए बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सीमित रहने की संभावना को देखते हुए उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने किसानों से खेतों में उपलब्ध नमी और जल संसाधनों के अनुसार फसलों का चयन करने की अपील की है। किसानों को चना, मसूर, सरसों एवं अलसी जैसी फसलों की बुवाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

रबी फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को आयोजित बैठक में रबी सीजन के लिए बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने बताया कि जिले में शासकीय एवं निजी क्षेत्रों में गेहूं, चना, मसूर और सरसों सहित विभिन्न फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने किसानों को जल संसाधनों के अनुरूप फसलों का चयन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

जिले में 73 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में यूरिया 27,968 मीट्रिक टन, डीएपी 8,447 मीट्रिक टन, एनपीके 15,921 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फॉस्फेट 18,216 मीट्रिक टन और एमओपी 2,412 मीट्रिक टन उपलब्ध है। शासन स्तर से भी जिले को लगातार उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।

उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और खेतों में मौजूद नमी को ध्यान में रखते हुए चना, मसूर, सरसों एवं अलसी की बुवाई करें। फसलों का चयन करते समय उपलब्ध जल संसाधनों का आकलन अवश्य करें, ताकि सीमित पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version