विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत नगर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ का शुभारंभ किया गया। जैन इंटर कॉलेज के सामने स्थित स्कूल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद और बागपत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्कूल के डायरेक्टर विशेष जैन और मेघा जैन ने बताया कि शुभारंभ के साथ ही प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल में बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, अग्नि सुरक्षा के लिए फायर अलार्म और अग्निशमन यंत्रों सहित आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ाने के लिए आधुनिक प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेलने-कूदने के लिए पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध कराया गया है। स्कूल का उद्देश्य पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना और बच्चों को सीखने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।
स्कूल की कोऑर्डिनेटर नवेदिता शर्मा ने बताया कि यहां सभी शिक्षक योग्य एवं प्रशिक्षित हैं और प्रत्येक शिक्षक कम से कम स्नातक है। स्कूल का मूल मंत्र ‘ए सेफ स्पेस फॉर बिग इमेजिनेशन्स’ यानी बड़ी कल्पनाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है। इसी उद्देश्य के अनुरूप बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंध समिति से लेकर शिक्षकों तक सभी योग्य हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘आरम्भ द किड्स स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा और जनपद बागपत का नाम रोशन करेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन, तमिलनाडु जीएसटी के वाइस प्रेसिडेंट पीके जैन, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अमिता वशिष्ठ, अमित शर्मा, प्रदीप जैन, प्रदीप गोयल, अमित चौधरी सांकलपुट्ठी, महेश शर्मा, संजय रुहेला, नंदलाल डोगरा, पंकज जैन, पीयूष जैन, डॉ. रोहित शर्मा, ब्रजमोहन गौतम, अमित जैन, मंगल सैन, जगेश चौधरी, अनिल जैन (पीएनबी), विनोद शर्मा (सभासद), विशाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
