अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मेवतीपुरा उन्नावगेट में नम आंखों से माता रानी को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु | New India Times

झांसी नगर के मोहल्ला मेवतीपुरा, उन्नावगेट स्थित माता रानी का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाली गई विसर्जन यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।
नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

मेवतीपुरा उन्नावगेट में नम आंखों से माता रानी को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु | New India Times

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रोहित महाजन, नरेंद्र महाजन, नवीन महाजन सहित कमेटी के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए झांसी पुलिस बल और उन्नावगेट चौकी प्रभारी के प्रति कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version