मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विशेष कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गर्रा पुल के पास स्थित पंचमुखी मंदिर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलहर क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी सुरजीत और बंबियाहार गांव निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है।
चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज था और वे वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version