मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महानवमी पर विनय अग्रवाल के आवास पर हुआ कन्या पूजन, कन्याओं को कराया गया भोज | New India Times

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर विनय अग्रवाल (परी नमकीन) के आवास पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विनय अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया।

कार्यक्रम में कन्याओं के चरण पखारे गए और उन्हें तिलक लगाकर हलवा, पूरी और चने का प्रसाद परोसा गया। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया।

विनय अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन मां दुर्गा की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version