मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। गांवों, मोहल्लों और स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों और फिल्मों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस ने लोगों से बाल विवाह को रोकने, बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करने की अपील की।
