दलित-महादलित के हक की लड़ाई लडेगी जन अधिकार पार्टी: गणेश कुमार | New India Times

अतिश दीपंकर , पटना (बिहार), NIT; ​दलित-महादलित के हक की लड़ाई लडेगी जन अधिकार पार्टी: गणेश कुमार | New India Timesकल 23 जनवरी को दाऊद नगर अनुमंडल पर महादलित विकास मिशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर शिरकत करेंगे। 

प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार ने NIT संवाददाता को बताया कि कल 23 जनवरी को दाऊद नगर अनुमंडल पर महादलित विकास मिशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मानती है कि प्रदेश में लगातार दलित-महादलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बीते दिनों सत्ता संरक्षित अपराधियों ने हाजीपुर में महादलित बच्चियों के साथ बलात्कार किया, तो भागलपुर में प्रदर्शन कर रहे महादलित महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने पीटा। सरकार पूरी तरह से बेपरवाह बनी हुई  है। दाऊदनगर अनुमंडल में भी अधिकारियों के इशारे पर महादलितों की योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है। जन अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं कहना है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दलित-महादलितों के हक की लड़ाई पार्टी जिम्मेदारी पूर्वक लडेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version