रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

सीबीएसई सहोदय के तत्वावधान में सेंट अर्नोल्ड स्कूल, मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में सहोदय से जुड़े आठ सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ गरबा प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

प्रतियोगिता में अंकुरम स्कूल झाबुआ, केशव इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ, फ्लावरलेट स्कूल थांदला, सेंट मेरी स्कूल पेटलावद, बाफना स्कूल मेघनगर, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल राजगढ़, न्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल झाबुआ एवं सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों, शानदार तालमेल और पारंपरिक गरबा नृत्य से प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में न्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल, झाबुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान सेंट अर्नोल्ड स्कूल, मेघनगर द्वितीय स्थान पर रहा।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा जैन, सहायक प्राचार्य सिस्टर जेसलिन और फादर जोमोन जेम्स द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर फादर जोमोन जेम्स ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेंट अर्नोल्ड स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जेम्स पॉल ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत एवं समर्पण से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बच्चों के शानदार गरबा प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती प्रेमलता भट्ट, श्रीमती विजया त्रिवेदी एवं श्री जेम्स पॉल ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में फादर एंड्रयूज लोबू ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में अंतरविद्यालयीन गरबा प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नेहा जैन, अंकित भूरिया एवं अरुणा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version