वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-गोला हाईवे पर गुरुवार दोपहर ढसरापुर चौराहे से करीब 100 मीटर आगे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने गोला से पैरालिसिस के मरीज को लेकर लखीमपुर की ओर जा रही 108 एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एंबुलेंस में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2894 गोला से पैरालिसिस के मरीज इंद्रपाल को लेकर लखीमपुर की ओर आ रही थी। मरीज के दोनों हाथ-पैर पैरालिसिस से प्रभावित हैं। हादसे में एंबुलेंस चालक पुष्पेंद्र, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दीपक वर्मा और मरीज इंद्रपाल घायल हो गए। घटना की सूचना कॉलर प्रेम प्रकाश दीक्षित ने डायल 112 की पीआरवी संख्या 7573 पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और फरधान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने घायलों को पहुंचाई मदद

बताया गया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल, ओयल भेजने की व्यवस्था कराई। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. बाजपेई की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version