वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुटता पर ज़ोर, 12 विद्यालयों में चलाया संपर्क अभियान | New India Times

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने संपर्क अभियान चलाया। प्रादेशिक महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने 12 विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क कर संगठन के अधिकृत प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान मंडलीय मंत्री एवं प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों को मिली उपलब्धियां स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किए गए लंबे संघर्षों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, सामूहिक बीमा सहित अन्य शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है।
संपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। इनमें समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों का समायोजन तथा स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने जैसी मांगें शामिल रहीं।

अभियान के तहत गुरु नानक इंटर कॉलेज, विद्या सभा बालिका इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज, भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज और कृषक समाज इंटर कॉलेज, फतेहपुर सहित कुल 12 विद्यालयों में शिक्षकों से संपर्क किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, मंडलीय अध्यक्ष तुलसीराम मिश्रा, जिला मंत्री आशीष कुमार पांडे, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, गोपाल कृष्ण सक्सेना सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version