मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261015-WA0102.mp4
New India Times

मैहर जिले के थाना ताला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹12,000 बताई गई है।

घटना का विवरण: थाना ताला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ललितपुर नंबर 02 में नदी किनारे कोइलहरी घाट के पास एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही रंजीत कुमार मांझी, पिता स्व. तीरथ प्रसाद मांझी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कन्देहली (ललितपुर नंबर 01), थाना ताला, जिला मैहर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक के डिब्बों में रखी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,000 है। इस मामले में थाना ताला में अपराध क्रमांक 323/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: रंजीत कुमार मांझी, पिता स्व. तीरथ प्रसाद मांझी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कन्देहली (ललितपुर नंबर 01), थाना ताला, जिला मैहर (मध्य प्रदेश)।

जब्ती का विवरण: चार प्लास्टिक के डिब्बों में रखी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹12,000।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, राकेश मिश्रा एवं चंदन शुक्ला, प्रधान आरक्षक इच्छालाल तिवारी, आरक्षक विवेक मिश्रा, शम्भू प्रसाद राय एवं संतोष द्विवेदी तथा सैनिक कमलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, मैहर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version