शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

एमएलसी चुनाव को लेकर अटेवा ने कसी कमर, शिक्षक-कर्मचारियों ने बनाई रणनीति | New India Times

अटेवा पेंशन बचाओ मंच, गोरखपुर की बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अवनिंद्र कुमार सिंह एवं संजय राज सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गत 25 सितंबर को पेंशन संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित रैली में गोरखपुर से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया था। भारी बारिश के बावजूद रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों की भागीदारी ने पुरानी पेंशन बहाली के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हैं तथा इस संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं राजकुमार ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद शिक्षक-कर्मचारी लखनऊ में डटे रहे, जो इस मुद्दे पर उनकी एकजुटता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैठक में रैली में भाग लेने वाले सभी संगठनों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और शिक्षक-कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सुनील कुमार दूबे, अवनिंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, संतोष पाठक, ज्ञान प्रकाश सिंह, अर्जुन गुप्ता, वरुण दूबे, पवन तिवारी, संजय राज, शिव प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सचिन कुमार राहुल, इस्तियाक अहमद, विजय कुमार यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version