मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ओसीएफ रामलीला एवं प्रदर्शनी-2026 का विधि-विधान से शुभारंभ, पूजन के साथ शुरू हुआ आयोजन | New India Times

शाहजहांपुर महानगर के ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट में शुक्रवार शाम श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी-2026 का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। टीसीएल महिला कल्याण समिति, शाखा ओसीएफ शाहजहांपुर की अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि शिल्पा एस. डोईफोडे ने विशिष्ट अतिथि श्रीकांत एस. डोईफोडे की मौजूदगी में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इसके बाद अतिथियों ने श्रीरामलीला मंच पर भगवान श्रीगणेश का विधिवत पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के तहत श्रीरामलीला मंचन के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और अन्य आकर्षण लोगों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एस.एस. मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, अपर महासचिव एम.एम. त्रिपाठी, सचिव बलबीर सिंह और एच.एल. कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना, सचिव ए.के. व्यास एवं देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, परिवेश एवं सुरक्षा प्रभारी राममोहन, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री और प्रभारी महेंद्र दीक्षित सहित महिला एवं पुरुष कलाकार भी उपस्थित रहे।
श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आयोजन में पहुंचकर श्रीरामलीला मंचन एवं प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version