अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
थाना हनुमानगंज क्षेत्र के न्यू कबाड़ खाना से 13 वर्षीय बालक हमजा सिद्दीकी के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक की तलाश के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने उसकी तस्वीर और पहचान संबंधी जानकारी जारी करते हुए आम नागरिकों से मदद की अपील की है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हमजा सिद्दीकी पिता जाकिर सिद्दीकी, निवासी मकान नंबर 62, एहले हदीस मस्जिद के पीछे, साइन कॉलोनी, कबाड़खाना, भोपाल का रहने वाला है। बालक ने काले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी है। उसकी लंबाई लगभग साढ़े चार फीट है और उसके बाल छोटे व काले हैं।
नाम-पता बताने में असमर्थ है बालक
पुलिस की सूचना के मुताबिक, बालक मानसिक रूप से दिव्यांग है और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। ऐसे में उसकी तलाश में आम लोगों की सतर्कता और सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बालक दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इन नंबरों पर दें सूचना
बालक के संबंध में जानकारी मिलने पर जांचकर्ता अधिकारी के मोबाइल नंबर 7049105293 अथवा थाना हनुमानगंज के नंबर 7587601742 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है।
पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। नागरिकों से अपील है कि बालक की तलाश में सहयोग करें और उसके दिखाई देने पर उसे सुरक्षित रखने के साथ तत्काल पुलिस को सूचित करें।
