फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सतपाल तंवर के दिल्ली कूच के ऐलान से बढ़ी हलचल, 10 अक्टूबर को भीम सेना का प्रदर्शन | New India Times
नवाब सतपाल तंवर

भीम सेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर के बयान के बाद दिल्ली और हरियाणा में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। भीम सेना ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठन के अनुसार, इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।
सतपाल तंवर ने दिल्ली कूच का ऐलान करते हुए कहा कि वह 10 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सीमा पर उनके काफिले या कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, तो देशभर से भीम सेना के कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “ज्ञानेश के बाप को कुर्सी सहित पलट देंगे।”
तंवर के इस बयान के बाद प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली से गुरुग्राम तक सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख चेकिंग पॉइंट्स पर सतर्कता बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस की तैनाती और किसी भी संभावित नजरबंदी को लेकर आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

भीम सेना का दावा है कि यह प्रदर्शन संविधान और अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version