मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर हवाई फायरिंग, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार | New India Times

प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग कर धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के अनुसार, नवादा इंदेपुर निवासी पप्पू ने पांच अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अजीजगंज निवासी महेश ने प्लाट में हिस्सा छोड़ने को लेकर उसके साथ विवाद किया। विरोध करने पर महेश ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुशांत रावत ने कांस्टेबल रोहित कुमार के साथ छह अक्टूबर की शाम कांशीराम कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से आरोपी महेश (44) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में भी एक मुकदमा दर्ज है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version