त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में खाद के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील; 680 बोरी खाद बरामद | New India Times

किसानों की शिकायत पर बुधवार को देवरी में कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खाद विक्रेता हर्षित जैन के प्रतिष्ठान और किराए के मकान में बने गोदाम का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खंडेराव वार्ड स्थित सहजपुर रोड के एक किराए के मकान में खाद का अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया। मौके से 665 बोरी यूरिया, 7 बोरी टीएसपी एवं 8 बोरी एनपीके खाद बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

देवरी में खाद के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील; 680 बोरी खाद बरामद | New India Times

जानकारी के अनुसार, किसानों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि खाद विक्रेता द्वारा यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। किसानों का आरोप था कि 1,350 रुपये निर्धारित कीमत वाली यूरिया की बोरी 1,400 से 1,500 रुपये तक में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत के बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच की। अधिकारियों ने किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराया तथा विक्रेता को निर्धारित दर और नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

देवरी में खाद के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील; 680 बोरी खाद बरामद | New India Times

किराए के मकान में मिला खाद का भंडारण

जांच के दौरान कृषि विभाग की टीम को किराए के मकान में स्वीकृत गोदाम के अलावा खाद का भंडारण मिला। अधिकारियों के अनुसार, यह उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। मौके पर बड़ी मात्रा में खाद मिलने के बाद संबंधित मकान को सील कर दिया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है।

खाद के साथ गल्ला व्यापार को लेकर भी उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान खाद की दुकान के साथ अनाज-गल्ले का व्यापार भी संचालित होता मिला। मौके पर खाद और अनाज की बोरियां एक साथ रखी हुई दिखाई दीं। कुछ बोरियों के फटे होने से खाद और अनाज के आपस में मिश्रित होने की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों ने गंभीरता जताई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर लापरवाही बताते हुए दुकानदार को सख्त निर्देश दिए।

कृषि विभाग के एसएडीओ उमाशंकर प्रजापति के अनुसार, किसानों की शिकायत पर दुकान का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। किराए के मकान में अवैध रूप से खाद का भंडारण पाया गया, जिसे सील कर दिया गया है। खाद और अनाज को एक साथ रखने के मामले में भी दुकानदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है।

पहले भी कार्रवाई को लेकर रहा है विवाद

स्थानीय किसानों का कहना है कि संबंधित खाद दुकान पर पूर्व में भी खाद के भंडारण और बिक्री को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। किसानों के अनुसार, पिछले वर्ष भी दुकान के पीछे स्थित गोदाम में अवैध रूप से खाद मिलने पर उसे सील किया गया था। पूर्व में कथित नकली खाद को लेकर भी यह प्रतिष्ठान चर्चा में रहा है। किसानों ने अब संबंधित विक्रेता द्वारा बेची जा रही खाद की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि देवरी नगर में अन्य किराए के मकानों में भी खाद का अवैध भंडारण किए जाने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से ऐसे सभी स्थानों की जांच कराने और खाद की कालाबाजारी तथा नकली खाद की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

लगातार सामने आ रही शिकायतों और कार्रवाई के बावजूद यदि नियमों का उल्लंघन दोबारा होता है, तो अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर किसानों की नजर बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version