मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की ऐसी शख्सियत और ऐसे क्रांतिकारी विचार के प्रतीक, जिन्होंने सामाजिक न्याय, सम्मान, अधिकार और जनसेवा के लिए जीवनभर संघर्ष किया तथा देश के सर्वहारा वर्ग की जनता की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहे, भारत माता के सपूत, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित परम श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर 8 अक्टूबर 2026 को पार्टी के जांबाज सिपाहियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
लोजपा (R) के वरिष्ठ नेता शकील खान ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 8 अक्टूबर को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पार्टी के प्रिय नेता एवं संस्थापक रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली, जिला अध्यक्ष भोजराज कैप्टन, जिला उपाध्यक्ष शंकर पासी, जितेंद्र रावतोले, गोकुल खंडारे, नवीन भांड, वीरेंद्र रायपुर, मनोज मिश्र, अनसिंह मोरे, आबिद कुरैशी, सुलेमान शादाब, वेर सिंह डावर, फिरोज तड़वी, बबलू भाई, संजय परिवाले, मंगल निगम सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता बुरहानपुर में रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
