रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की स्क्रीनिंग के साथ आंखों की जांच की गई। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया।

डॉ. मनीषा रावत (MBBS) द्वारा शिविर में आए वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर फादर थॉमस ने वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी।

परियोजना प्रबंधक ज्योति चौहान द्वारा संस्था द्वारा संचालित Mother and Child Health Care Project की जानकारी दी गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परियोजना के अंतर्गत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया।
वहीं, फादर निलेश सिंगाड़िया द्वारा जीवन ज्योति अस्पताल में संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को भी नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही NRC एवं साइट सर्वर प्रोजेक्ट के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सिस्टर ईसीपी, विल्सन डामोर, भेरूलाल मेड़ा, दिव्या डामोर, जुवानसिंग डामोर, गोपाल मसानिया सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच जंगलराम डिंडोर, नरवेश बारिया एवं रितेश डिंडोर का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा।
