नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वाघूर लिफ्ट प्रोजेक्ट्स कि जांच के साथ लंबित बिल रोकने की मांग | New India Times

महाराष्ट्र में सुखे का असर गहरा होता जा रहा है। 2014 से अब तक राज्य का जल संपदा मंत्रालय बुरी तरह से फेल साबित हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार के एक लाख करोड़ रुपए के राजकोषीय घाटे में 20 हजार करोड़ का योगदान अकेले जल संपदा मंत्रालय का है। वाघूर लिफ्ट इरिगेशन योजना अंतर्गत कृषि तालाबों के निर्माण का सैकड़ों करोड़ रुपए का बिल रोकने की मांग किसानों की ओर से की जा रही है। इसी पैसे को अकाल निवारण के लिए खर्च किए जाने की आवश्यकता है। तालाबों के टेस्टिंग के अभाव से GVPR इंजीनियरिंग कंपनी के काम की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है।

वाघूर लिफ्ट प्रोजेक्ट्स कि जांच के साथ लंबित बिल रोकने की मांग | New India Times

सोर्स बताते हैं कि कंपनी के अंदरूनी मामलों में कंपनी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकल स्टाफ का आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर चुनिंदा फिरौतीबाज लोगों की ओर से सुचना अधिकार का किया जा रहा प्रयोग बेनतीजा क्यों है? इस सवाल ने जानकारों को परेशान कर रखा है। प्रोजेक्ट्स से संबंधित सरकारी मेजरमेंट बुक और लोकेशन टैगिंग डेटा सार्वजनिक कर दिया गया तो वाघूर में चल रहा एक बड़ा घोटाला आसानी से पकड़ा जा सकता है।

जलगांव जिले में तापी पाटबंधारे विकास निगम ने बीते 35 सालों में सैकड़ों अफ़सरों को मालामाल और नेताओं को धन कुबेर कर दिया है। तुकाराम मुंढे से आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार नहीं छीना जाता तो महाराष्ट्र में पड़े सुखे का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सकता और जल संपदा विभाग के ऑडिट का प्रावधान भी अमल में आता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version