मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत कोल्हिया के वार्ड क्रमांक 4, बजरंग मंदिर के पास, दमुआ रोड के निवासी इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड के रहवासियों, विशेषकर स्थानीय निवासी पवन साहू ने जानकारी दी कि क्षेत्र में लगा स्ट्रीट लाइट टावर (मर्करी तिरंगा सीरीज) पिछले लगभग 45 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है।

स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात के समय पूरे मोहल्ले में घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क और घरों के आसपास बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। अंधेरे और झाड़ियों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं, जैसे सांप और बिच्छू आदि का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों और बच्चों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।

रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

आगामी त्योहारों को लेकर चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही बजरंग मंदिर परिसर में दुर्गा उत्सव के दौरान माता की प्रतिमा की स्थापना की जानी है। ऐसे में यदि समय रहते यह स्ट्रीट लाइट चालू नहीं की गई तो रात के समय पूजा-पाठ और आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत एवं स्थानीय शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड नंबर 4 स्थित बजरंग मंदिर के पास बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाकर चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस विकट समस्या से निजात मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version