मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश के पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह (दादा भाई) का जन्मदिन अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खोड़री आश्रम स्थित पवन हनुमान जी मंदिर में पुजारी अंजनी शरण महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मदिन समारोह में दूर-दूर से जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। साथ ही, बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता भी कार्यक्रम में पहुंची और दादा भाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. राजेंद्र सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान “दादा भाई अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।
समारोह में श्रद्धालुओं और आमजन के लिए भंडारे का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे आश्रम परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
