विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर बागपत में मंथन, 40 बसों से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य | New India Times

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं गुर्जर महासभा बागपत के तत्वावधान में शनिवार को गुर्जर भवन बागपत में ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिशचंद्र भाटी ने की, जबकि संचालन प्रधान तेजपाल बली ने किया। हरिशचंद्र भाटी ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा, संगठन और व्यवसाय को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को शिक्षित करने तथा समाज को संगठित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एकजुटता की आवश्यकता भी बताई।
बैठक में महासभा के उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना, महासचिव रामकेश चपराणा, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह दौला और अशोक भाटी ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में आपसी समन्वय मजबूत करने और रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में बागपत जनपद के विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने रैली में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य तय किया। इसके तहत जनपद से 40 बसों के दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर गुर्जर महासभा बागपत के अध्यक्ष डॉ. कर्मवीर तोमर, सचिव प्रमोद धामा, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अछवान, देवेंद्र गावड़ी, महेंद्र सिंह धामा, प्रताप गुर्जर, मनुपाल बंसल, संजय डीलर, श्याम सिंह, हरनंद भैडापुर, अमरजीत कमाला, विषराज मेवला, वीरसेन गावड़ी, संजय प्रधान बली, महाराज सिंह, देवमुनि, दयाचंद खैला, बिजेंद्र चंदीला, काशी प्रधान भगोट, कर्मपाल नोराज, सुभाष गुर्जर प्रमुख, राजू बोढा, मित्तन पहलवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version