तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

आज जिला अस्पताल रायसेन में 108 एंबुलेंस, वीएलएस एवं जननी वाहनों का निरीक्षण जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं 108 एंबुलेंस के डॉक्टर एमडी भारती द्वारा किया गया। इस दौरान पांच जननी वाहनों एवं एक वीएलएस एंबुलेंस का निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन जननी वाहनों में कमियां पाई गईं, उन्हें ऑडिट शीट में दर्ज कर राज्य स्तरीय कार्यालय को भेजा गया। साथ ही मौके पर मौजूद जिला मैनेजर 108 एंबुलेंस विशाल पाल को निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन की व्यवस्था, वाहनों की स्थिति एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। वाहनों को स्वच्छ एवं अच्छी स्थिति में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण संचालन के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस एवं जननी वाहन के स्टाफ को भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को समय पर 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराना और शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version