आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड की झिलमिल नदी में शुक्रवार दोपहर नहाते समय डूबे दो बच्चों कृष्णा और प्रिंस के शव शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए। दोनों बच्चे अपने दादा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर से आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कृष्णा और प्रिंस झिलमिल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम के साथ बच्चों की तलाश शुरू की।

शुक्रवार शाम तक बच्चों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह उजाला होने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद टीम ने दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए।

दोनों बच्चों के शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में मातम पसर गया। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए दोनों बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version