रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

गांधी जयंती के अवसर पर मेघनगर बस स्टैंड स्थित गांधी पार्क में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया सहित कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेघनगर बस स्टैंड स्थित गांधी पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जोगी वसुनिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साथ ही उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पार्षद शायदा भाबर, राकेश गामड़, गंगा वसुनिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनसिंह वसुनिया, जिला महासचिव रोशन बारिया, जिला सचिव अरुण ओहारी, गढ़वाड़ा सरपंच संगीता परमार, जनपद अध्यक्ष ललिता मुणिया, वरिष्ठ नेता युसूफ नन्हे खां तथा युवा नेता राजा मानसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

उपस्थित वक्ताओं ने पूज्य बापू के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को जीवन और समाज में अपनाने का आह्वान किया।
