इरशाद आलम, परासिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261003-WA0078.mp4
New India Times

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परासिया के वार्ड क्रमांक 11 में वार्ड पार्षद पवन सूर्यवंशी की पहल पर वर्षों से खराब एवं गंदगी से प्रभावित पड़े सार्वजनिक कुएं की सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान मनोनीत पार्षद पीयूष बत्रा ने भी वार्ड पार्षद पवन सूर्यवंशी के साथ मिलकर सफाई कार्य में सहभागिता की।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261003-WA0079.mp4

कुएं की सफाई के साथ ही वार्डवासियों को स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पार्षद पवन सूर्यवंशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कुएं का पानी तभी सुरक्षित और उपयोगी रह सकता है, जब हम उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखें। कुएं के आसपास कचरा, गंदगी अथवा अन्य अपशिष्ट नहीं डालना चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत वर्षों पुराने कुएं की सफाई, वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक | New India Times

उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी हमारे स्वास्थ्य का आधार है। यदि पेयजल स्रोत स्वच्छ रहेगा तो उसका उपयोग करने वाले नागरिक अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी होने से पानी दूषित होकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए सार्वजनिक जलस्रोतों की स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वर्षों पुराने कुएं की सफाई होने से वार्ड के नागरिकों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण देखा गया। नागरिकों ने पार्षद पवन सूर्यवंशी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही वार्डवासियों ने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, कुएं के आसपास गंदगी नहीं करने तथा सार्वजनिक जलस्रोतों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े सार्वजनिक कुएं की सफाई से न केवल क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि नागरिकों में अपने सार्वजनिक जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

पार्षद पवन सूर्यवंशी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सफाई कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उन्हें अभियान का सहभागी बनाना है। वार्ड 11 में स्वच्छता और जनसुविधा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version