मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

कुमारपुरा, पुराना नागपुर रोड निवासी 30 वर्षीय सबा करीम उर्फ दानिश मोहम्मद सलीम अहमद कुम्हार, जो हत्या के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है, की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत काफी ख़राब होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती नहीं किया।
परिजनों के अनुसार, सबा करीम को जेल से स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान कुछ रिपोर्ट सामान्य आने की बात बताई गई, लेकिन मरीज की शारीरिक स्थिति कमजोर और चिंताजनक बनी हुई थी। इसके बावजूद उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में मरीज को आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत थी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उपचार के अभाव में मरीज की हालत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों में नाराज़गी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
