नीरज शर्मा, कौशांबी (यूपी), NIT:

गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लक्ष्य संस्था (Lakshya – A Society for Social and Environmental Development) की ओर से संदीपन घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाटों और मंदिर परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
संस्था के सीईओ डॉ. सुमंत शेखर ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण, जलस्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए गंभीर चुनौती है। इसके उचित संग्रहण और निस्तारण के साथ प्लास्टिक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग तथा कचरा खुले में न फेंकने को लेकर जन-जागरूकता जरूरी है।

गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

प्रोजेक्ट हेड ऑफ ऑपरेशंस प्रेम शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों और घाटों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनभागीदारी को स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
टीम लीडर रोशन मिश्र के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने घाट और मंदिर परिसर से प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया। इस दौरान लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की गई। संस्था ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version