स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ और स्वस्थ समाज का संकल्प | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ और स्वस्थ समाज का संकल्प | New India Times

स्वच्छ भारत मिशन की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास खंड जंगल कौड़िया की ग्राम पंचायत जंगल कौड़िया में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया। अभियान के समापन पर 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि बी.एन. सिंह ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। जब तक हम स्वच्छ नहीं होंगे, तब तक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से श्रमदान कर आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
खंड को-ऑर्डिनेटर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी राजकुमार और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास और श्रमदान गांव, नगर और शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि बी.एन. सिंह ने की, जबकि संचालन ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पंचायत सहायक ममता गुप्ता, राजकुमार, बोधराज, अजय, विनय, गरिमा दस्ता, सोमनाथ, सुग्रीव, सफाई कर्मचारी रवि, रामसकल, महेंद्र सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version